Breaking News

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग हुआ लाखों का नुकसान

विजयीपुर, फतेहपुर।       किशनपुर थाना क्षेत्र के मडौली गांव में एक घर में अज्ञात कारणों से भी भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखी उपयोगी सामग्री समेत लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह से कड़ी मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया।  मड़ौली गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति पेशे से किसान है उनके दो लड़के हैं वह भी मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह रामेश्वर अपनी पत्नी व दोनों बहुओं के साथ खेत में काम करने गया हुआ। जबकि उसके दोनों लड़के भी मजदूरी करने गए हुए थे। जबकि घर में रामेश्वर प्रजापति के लडकी व रमाकांत प्रजापति के दो छोटे छोटे बच्चे घर में थे। उसी दौरान दोपहर करीब एक बजे उसके घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घर से उठती आग की लपटों को देख ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान मकान के अंदर रमाकांत प्रजापति की दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी में फंस गई। किसी तरह से ग्रामीणों ने मकान के अंदर फसी दो वर्षीय मासूम को बेहोशी हालत में बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने निजी समरसेवल के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया गया। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ कडी मेहनत करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पीड़ित किसान के घर में रखी दैनिक उपयोग की सामग्री व खाने पीने का आनाज समेत कपड़े भी जल गए। पीड़ित किसान ने बताया कि मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया है पीड़ित परिवार के खाने पीने के लाले पड़ गए हैं।

About NW-Editor

Check Also

व्यापारी संवाद यात्रा निकाल अतिक्रमण को लेकर की वार्ता

– नाली के दोनों ओर पीछे रहकर व्यापार करने का आहवान – व्यापारी से वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *