इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में यातायात से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।
आपको बताते चलें यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज अशोक नगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंतर्गत यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के नेतृत्व में भव्य यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात टीम के कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, एवं होमगार्ड आक्रोश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, संकेत चिन्ह, हेलमेट-सीट बेल्ट के महत्व तथा ट्रैफिक नियमों पर रचनात्मक पोस्टर तैयार किए।
इसके बाद यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, तथा मोबाइल चलाते हुए ड्राइविंग दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। उन्होंने ट्रैक्टर व भारी वाहनों में रेड रिफ्लेक्टर टेप लगाने के महत्व पर भी जोर दिया कार्यक्रम के दौरान रेडियो डमरू की विशेष जागरूकता प्रस्तुति ने छात्रों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी समाज में सबसे तेज जागरूकता फैलाने की क्षमता रखते हैं कार्यक्रम में उपस्थित कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं होमगार्ड आक्रोश कुमार ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु बताए।
विद्यालय प्रबंधन ने यातायात टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
News Wani
