Breaking News

बकेवर व्यापार मंडल का गठन, सुरेश बने अध्यक्ष

– अखिलेश महामंत्री व सर्वेश बने कोषाध्यक्ष
– बकेवर व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारी।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की संबद्ध इकाई बकेवर व्यापार मण्डल का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बकेवर व्यापार मण्डल के 8 वीं बार अध्यक्ष पद पर सुरेश दीक्षित, महामंत्री अखिलेश साहू, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार पटेल, प्रवक्ता दिनेश कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी राजेश अवस्थी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विजय पाल, शकील अहमद, मंत्री पद पर विशंभर विश्वकर्मा, राजकुमार, संगठन मंत्री रामशरण गुप्ता, नामेंद्र कुमार कश्यप, मोइन खान, अरविंद कुमार साहू, हरीश कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता को पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन करते मनोनीत किया। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित समाजहित जनहित व्यापार हित है। संगठन पूर्ण आस्था के साथ कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि जनपद के समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामो,ं उपग्रामों में संगठन की इकाई गठित की जा रही है। जिला महामंत्री विनोद साहू ने कहा कि पूरे जनपद में सदस्यता अभियान जारी हैं संगठन व्यापारी हित में कार्य करने हेतु संकल्पित है।

About NW-Editor

Check Also

सिक्ख धर्म के नवम गुरु, तेग बहादुर नाम……

– शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 412 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी आयोजित – काव्य गोष्ठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *