Breaking News

बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर अमनी गाँव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विजयीपुर गाँव निवासी स्व. शिव नरेश का 55 वर्षीय पुत्र कैलाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादशे से की खबर जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र मुकेश ने बताया कि पिता डेरी से दूध लेने जा रहे थे। तभी रास्ते मे हादसा हो गया जिसमे उनकी मौके पर मौत हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *