Breaking News

सन्दिग्ध अवस्था में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी राम औतार के 50 वर्षीय पुत्र भोला ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसके शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र गुड्डू ने बताया घटना के बाद से सभी का रोरो कर हाल बेहाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित

– दंत चिकित्सकों को सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। डेंटिस्ट डे के अवसर पर इंडियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *