Breaking News

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पिटाई, गंभीर घायल अधेड़ ने रास्ते में तोड़ा दम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव में छह दिन पूर्व मारपीट के दौरान घायल हुए अधेड़ की लखनऊ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर शहर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

बताते चलें कि सरकी गांव निवासी जयकरन सिंह पुत्र स्व. रामराज सिंह (47 वर्ष) घर के बाहर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया था। मारपीट में जयकरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजन उसे इलाज के लिए पहले गाजीपुर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन कुछ दिनों तक उसका इलाज कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे लखनऊ पीजीआई ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में जयकरन सिंह ने दम तोड़ दिया।

परिजन शव लेकर फतेहपुर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई गोलू सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर जयकरन सिंह के साथ मारपीट की गई थी। मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सीज, जांच में मिलीं कई गंभीर खामियां

फतेहपुर। 25 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद विवादों में घिरे शोभावती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *