Breaking News

फतेहपुर में किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति को मिला नया कार्यालय, 31 अगस्त से शुरू हुआ संचालन

फतेहपुर। किशोरों व बच्चों से जुड़े मामलों के निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के लिए नगर पालिका के आश्रय स्थल, जयपुरिया स्कूल के निकट स्थित भवन के प्रथम तल का अधिग्रहण किया गया है। भवन में आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य पूरा कराने के बाद दोनों कार्यालयों से संबंधित संसाधन, अभिलेख और पत्रावलियों को सुरक्षित रूप से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के कार्यालयों का संचालन 31 अगस्त से नए भवन से शुरू हो गया है। दोनों कार्यालय अब नगर पालिका के आश्रय स्थल, जयपुरिया स्कूल के पास, फतेहपुर में प्रथम तल पर संचालित होंगे।

नए भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे संबंधित कार्यों का सुचारू रूप से संचालन करने में सुविधा होगी। नए स्थान पर कार्यालय शुरू होने से किशोरों एवं बच्चों से जुड़े मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सीज, जांच में मिलीं कई गंभीर खामियां

फतेहपुर। 25 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद विवादों में घिरे शोभावती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *