लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
News Wani
