Breaking News

नहर किनारे सूटकेस खुलते ही सामने आई महिला की खौफनाक लाश

 

हापुड़: सूटकेस में शव मिलने का सिलसिला अभी जारी है। यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा  क्षेत्र स्थित रजवाहे में बहता हुआ एक सूटकेस सामने आया। सूटकेस मिलने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिले की पिलखुवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूटकेस को रजवाहे नहर से निकालकर खोला तो सबके होश उड़ गए। उसके अंदर 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। शव की हालत से अनुमान लगाया गया कि, यह एक हफ्ता पुराना है। अभी पहचान शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पिलखुवा कोतवाली इलाके के रजवाहे नहर में शुक्रवार सुबह बहता हुआ एक सूटकेस वहां दिखाई दिया, जहां पानी कम था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में लेकर महिला के शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

एएसपी विनीत भटनागर, सीओ पिलखुवा अनिता चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि, महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर नहर में बहाने की आशंका जताई है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। महिला की शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

अफेयर से अफसर तक: शादी के बाद बदले रिश्ते, हापुड़ केस ने खड़े किए सवाल

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से गुलशन नाम के एक शख्स ने मुलाकात की. गुलशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *