हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर माधापुर गांव के 48 वर्षीय प्रदीप का खून से लथपथ शव मिला।

संवाद सहयोगी, सिंभावली। हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर गांव के 48 वर्षीय प्रदीप का खून से लथपथ शव गंगा एक्सप्रेस-वे पर पड़ा मिला है। बुधवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला बता रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के सामने बुधवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक शव खून से लथपथ पड़ा था। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, हलका इंचार्ज राहुल कुंतल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
शव को कब्जे पर लेकर प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रही है। शव की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर गांव के प्रदीप त्यागी पुत्र राजवीर त्यागी 48 वर्षीय के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीक हो रहा है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
News Wani