Breaking News

शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय 18 हजार

  • हापुड़ में 608 शिक्षामित्रों का सम्मान, CM ने गोरखपुर से किया शुभारंभ

हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने के फैसले पर हापुड़ के बेसिक शिक्षा विभाग ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम एलएन पब्लिक स्कूल के सभागार में हुआ, जिसमें जनपद के 608 शिक्षामित्रों ने भाग लिया। अप्रैल माह से लागू इस बढ़े हुए मानदेय पर प्रदेश के 1 लाख 43 हजार से अधिक शिक्षामित्रों को लाभ मिल रहा है। समारोह में 10 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक देकर सम्मानित किया गया। इनमें संजय शर्मा, घनश्याम सिंह, संजीव, सीमा ठाकुर, चंद्रभान आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शिक्षामित्रों को चेक वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण अन्य जनपदों में देखा गया। कार्यक्रम में हापुड़ विधायक विजयपाल आढती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, जिला अध्यक्ष कविता माधरें, जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और डायट प्राचार्य मुख्य अतिथि रहे। विधायक विजयपाल आढती ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जबकि हरेंद्र तेवतिया ने शिक्षामित्रों को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने 1999 से अब तक शिक्षामित्रों की भूमिका को याद किया। जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि शिक्षामित्र पूर्ण समर्पण से बच्चों को तराशें, ताकि सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। खंड शिक्षा अधिकारियों व विभागीय कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

About NW-Editor

Check Also

अफेयर से अफसर तक: शादी के बाद बदले रिश्ते, हापुड़ केस ने खड़े किए सवाल

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से गुलशन नाम के एक शख्स ने मुलाकात की. गुलशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *