Breaking News

सेना भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे युवक को ट्रक ने कुचला: मौके पर मौत; युवती गंभीर

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 पर शनिवार सुबह भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक-युवती समेत दो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कमलाखेड़ा दयालपुर निवासी सियाराम का पुत्र संजय कुमार और टेसाही खुर्द गांव निवासी पुत्तन की 20 वर्षीय पुत्री प्रजुल उर्फ काजल भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए रोजाना की तरह सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे।

शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इस्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में संजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रजुल उर्फ काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई रामू कुमार ने जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

पत्रकार सुरक्षा को लेकर सीजेए ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने पत्रकारों की सुरक्षा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *