Breaking News

फतेहपुर में खेत में काम करते युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर; बिंदकी अस्पताल में भर्ती 🐍🚑

फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिगनी गांव निवासी 32 वर्षीय कैफीतउल्लाह पुत्र सिफरतउल्ला गुरुवार सुबह करीब 12 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया।सांप के काटने के बाद कैफीतउल्लाह की हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *