Breaking News

**”मासूम को खिलाते वक्त हादसा: फतेहपुर में छत से गिरी युवती, इलाज के दौरान मौत”**

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलना गांव में 23 वर्षीय प्रतिभा देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब वह एक बच्ची को छत पर खिला रही थीं। गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को कानपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रतिभा देवी (पत्नी नीरज सिंह) अपने सामने वाले पड़ोसी की बच्ची को छत पर खिला रही थीं। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिभा की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें तत्काल कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार सुबह जब प्रतिभा का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर एकत्र हुए।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *