Breaking News

**”मिशन शक्ति 5.0: फतेहपुर पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के अधिकार, बताए जरूरी हेल्पलाइन नंबर”**

फतेहपुर पुलिस ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

आज बकेवर मे अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा, सम्मान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी। यह जनजागरण अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

इस दौरान, उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वूमेन पावर लाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), स्वास्थ्य व एम्बुलेंस सेवा (102, 108), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और आपातकालीन सेवा(112), महिला हेल्पलाइन (181)जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति के प्रभारी विष्णु दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक रवि शंकर और रेणु परमार ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।

फतेहपुर पुलिस का संकल्प है कि ‘हर जागरूक बहू-बेटी, सुरक्षित समाज की नींव’ बने। यह जागरूकता अभियान पूरे जनपद में जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *