Breaking News

आदर्श व्यापार मंडल ने जीएसटी दरों में कमी का किया स्वागत

– वस्तुओं की कीमतों में आएगी स्थिरता
– नवमनोनीत पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भारत सरकार द्वारा हाल ही में व्यापारिक वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दरों में की गई कमी का स्वागत किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने की। गोष्ठी में प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय पांडेय, राष्ट्रीय महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, प्रदेश स्क्रैप उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने हिस्सा लिया। संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। गोष्ठी में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार का यह निर्णय छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को लाभ होगा बल्कि बाजार में क्रय शक्ति भी बढ़ेगी। जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने कहा कि भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने व्यापारी वर्ग की आवाज़ सुनी और जीएसटी दरों को यथोचित रूप से कम किया। जिला महामंत्री अमित शरण बाबी ने कहा कि यह निर्णय व्यापार को सशक्त करेगा और उपभोक्ता एवं व्यापारी दोनों के बीच विश्वास को बढ़ाएगा। गोष्ठी के पश्चात दो लोगों को नवनी पदाधिकारी नियुक्त किया। जिसमें रामजी श्रीवास्तव, दुर्गेश सोनी शामिल हैं। गोष्ठी में विनोद गौतम, गोविंद सिंह, अभिलाष गुप्ता, चंद्रकांत शुक्ला, संजीव चौरसिया, आहिल रेहान, सलमान, मोहम्मद आरिफ चिश्ती, अशोक यादव, अजय पाल, हार्दिक गुप्ता, मोहम्मद इमरान, अभय गुप्ता, चंद्रकांत शुक्ला, दुर्गेश सोनी, उज्जवल यादव, गोविंद सिंह शामिल रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *