Breaking News

एडवोकेट फैज़ान अहमद मून ने CMS से मुलाकात के दौरान पेश की नई पहल

– पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर भेंट किया पौध
– सीएमएस को पौध भेंट करते मून फाउंडेशन के संस्थापक।
फतेहपुर। मून फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट फैज़ान अहमद मून ने गुरूवार को सीएमएस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई और व्यवस्था की सराहना की। डॉक्टरों और स्टाफ़ की मेहनत व समर्पण की खुले दिल से तारीफ़ की। मुलाकात के अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीएमएस को एक पौध भी भेंट किया। मून फाउंडेशन ने अपने नए मिशन का भी ऐलान किया। हर मरीज का इलाज समय पर सुनिश्चित कराना है। इस मिशन के तहत संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मरीजों को समय पर उचित और प्रभावी उपचार मिले। इसके लिए स्थानीय समाज के सभी लोगों से सहयोग की भी अपील की गई। फाउंडेशन की यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों तक जल्दी सहायता पहुँचाने का संकल्प है।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *