Breaking News

“जम्मू-कश्मीर में 8 साल बाद CM ने फहराया तिरंगा, उमर अब्दुल्ला ने बख्शी स्टेडियम में किया ध्वजारोहण”

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में 8 साल बाद किसी निर्वाचित मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराया गया. सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद वह स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करने वाले पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बन गए.

इससे पहले 2017 में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्य में स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता अंतिम मुख्यमंत्री थी. 2018 में बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया, जिससे गठबंधन सरकार गिर गई और जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लग गया.

इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब्दुल्ला ने बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया. परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों का निरीक्षण करने से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बाद में उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और स्कूली बच्चों की विभिन्न टुकड़ियों के मंच से मार्च करते हुए सलामी ली. अब्दुल्ला के कैबिनेट सहयोगियों ने राज्य के अन्य महत्वपूर्ण जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की अध्यक्षता की.

सीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को इस वर्ष किश्तवाड़ में आई बाढ़ में मारे गए लोगों के सम्मान में रद्द कर दिया था.

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव: 3 उम्मीदवार मैदान में, बदलेंगे क्या सियासी समीकरण?

  जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने वाला हैं, जिसके लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *