Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 32 वां स्थापना दिवस

– दो प्रकार का जीएसटी स्लैब लागू करने पर पीएम व वित्त मंत्री का जताया आभार
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद त्रिपाठी व संचालन धीरज बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कर अधिवक्ता संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल व पप्पू सिंह ने गणेश वंदना व दीप प्रज्जवलन कर किया।
जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि अब आने वाला समय डिजिटल करेंसी का है। सभी व्यापारी अभी से तैयारी कर लें जिससे आने वाले समय में किसी को ज्यादा परेशानी न हो। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने संपूर्ण देश में केवल दो प्रकार का जीएसटी स्लैब लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले से देश और प्रदेश की जनता को बहुत सहूलियत मिलेगी। बहुत से सामानों का मूल्य भी काम हो जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि आज ही के दिन 1992 में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन लखनऊ में किया गया था। जो आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में व्यापारी हित के लिए काम करते हुए एक विशाल वट वृक्ष की तरह संपूर्ण उत्तर प्रदेश में फैल गया है। यही एक ऐसा संगठन है जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग व धर्म के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सभी प्रकार से करता है। वह समस्या किसी विभाग की हो या किसी भी व्यक्ति विशेष से विवाद की हो। बहुत ही जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा एक व्यापारी हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिससे प्रदेश के सभी व्यापारी अपनी समस्याएं नंबर द्वारा प्रदेश कार्यालय में दर्ज करा सकेंगे। इस मौके पर रज्जन गुप्ता, संजय सिंह जौहरी, मो आसिफ एड, विजय सिंह एड, साकेत गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, अंशु सिंह, सोनू गुप्ता, मो अलीम, उमेश मौर्य एड, विनोद सिंह चंदेल, आदर्श सिंह, प्रशांत गुप्ता, रागिब, शकील अकबर, मुकीम, हिमांशु श्रीवास्तव, रोहित रस्तोगी, सुनील गुप्ता, अनीस, विनायक गुप्ता, शशि कला, आयुष गुप्ता, संतोष सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद गुप्ता, पप्पू सोनी, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, रिंकू सिंह, गुड्डू मोदनवाल, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, वेद गुप्ता, अभिनेष मौर्य, रामबाबू, प्रकाश सिंह सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *