Breaking News

99% अंक पाकर सना ने लहराया परचम, मेधा अलंकरण समारोह में मिली साइकिल

फतेहपुर | प्राथमिक विद्यालय अस्ती में ‘मेधा अलंकरण समारोह’ का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अन्नु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को उपहार एवं आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष ऊर्जा देखने को मिली। समारोह में कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। कक्षा 5 की छात्रा सना ने 99% अंक प्राप्त कर 55 छात्रों को पीछे छोड़ते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और साइकिल पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आसिया फारूकी ने कक्षा 5 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की महिला अभिभावकों एवं रसोइयों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

About NW-Editor

Check Also

सीएमओ ने पल्स पोलियो बूथ दिवस का किया शुभारंभ

– 1280 बूथों पर चला अभियान, 4.23 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *