दादरी में सपा की भाईचारा रैली में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में बदलाव का दावा

मोहम्मद कमर,

लखीमपुर खीरी: दादरी (ग्रेटर नोएडा) स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में रविवार को समाजवादी पार्टी की ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ में भारी भीड़ उमड़ी। रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव लाएगी। सपा प्रदेश सचिव रेहान ख़ान ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पलिया क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए विकास कार्यों को तेज करने का आश्वासन दिया। रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को देखते हुए पार्टी नेताओं ने इसे 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज़ बताया।

About NW-Editor

Check Also

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *