Breaking News

नाबालिग पुत्री की बरामदगी किए जाने की सीएम से गुहार

– पीड़िता ने बौद्ध सेवा समिति के पदाधिकारियों संग डीएम को सौंपा पत्र
– डीएम को पत्र देने के लिए खड़े समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। पिछले माह की तीन नवंबर को घर से गायब हुई नाबालिग पुत्री की बरामदगी किए जाने की गुहार को लेकर पीड़िता बौद्ध सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष को पुत्री की बरामदगी किए जाने व अभियुक्तों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम घोषिन का पुरवा मजरे खरगूपुर निवासी एक पीड़िता बौद्ध सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट आई और सीएम को संबोधित एक पत्र डीएम को सौंपकर बताया कि उसकी पुत्री नाबालिग है। गांव के ही सुशील यादव, सुधीर यादव उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर तीन नवंबर की रात लगभग ग्यारह बजे भगा ले गए हैं। काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। पांच नवंबर को घोष थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने उसकी पुत्री को खोजने का प्रयास नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि अभियुक्त असरदार राजनीतिक पैसे वाले लोग हैं। जो गांव से भगा देने की धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री की जान को खतरा है। पीड़िता ने सीएम से गुहार लगाई कि घोष पुलिस को पुत्री की बरामदगी किए जाने के साथ ही अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जाए। इस मौके पर सपा नेता नरेश कोरी, चन्द्रमणि भास्कर एडवोकेट, रामराज बौद्ध, राजेन्द्र प्रसाद हंस, धर्मराज, रामबाबू भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *