Breaking News

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के भव्य स्वागत तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

– जिलाध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में लगे भाजपाई।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद तैयारी की जा रही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत कानपुर की सीमा छिवली नदी से प्रारंभ होकर पार्टी कार्यालय में शुक्रवार 12 दिसम्बर को पूर्ण होगा। जिसकी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों में लगे हुए हैं। बुधवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों द्वारा सभी विधानसभाओं के मंडल से लेकर बूथों तक के कार्यकर्ताओं को सूचना दी जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का स्वागत कार्यक्रम आधा सैकड़ा स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वरूप में स्वागत किया जायेगा। सभी पार्टी पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। बुधवार को जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, राम प्रकाश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित शिवहरे, कार्यालय सह प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद गौतम प्रवीन कुमार, रवी श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी स्वागत तैयारी में जुटे रहे है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *