लखनऊ में PM मोदी का कार्यक्रम खत्म होते ही सड़कों से गमले उठा ले गए लोग, वीडियो वायरल

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से कार और स्कूटी सवार गमले चुरा ले गए। अब इनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गमलों की सुरक्षा के लिए 30 कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। पुलिस भी तैनात है। लखनऊ विकास प्राधिकरण गमलों को हटवा भी रहा है। बावजूद इसके लोग गमला चुराकर ले जा रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। बच्चे भी गमला चुराकर भाग रहे हैं। हालांकि, पुलिस अब सख्ती दिखा रही है। किसी को भी गमलों के पास रुकने नहीं दे रही है। दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाके को फूलों से सजाया गया। पीएम के जाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने सजावट में लगे गमले चोरी कर लिए। मौके पर पुलिसवाले भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोका नहीं और मुस्कुराते हुए खड़े नजर आए। एक गमले की कीमत करीब 100 रुपए बताई जा रही है। 1 महीने पहले सीएम योगी ने G-20 के बाद चोरी हुए गमलों को लेकर लोगों को चेताया था। कहा था- लोग मर्सिडीज से गमले उठाकर ले गए थे, ऐसी हरकत न करें।

गमला चोरी की 5 तस्वीरें-

स्कूटी सवार युवक-युवतियों ने गमले चोरी किए।
स्कूटी सवार युवक-युवतियों ने गमले चोरी किए।
तस्वीर में स्कूटी पर भाजपा का झंडा लगाकर युवक चोरी करता नजर आ रहा है।
तस्वीर में स्कूटी पर भाजपा का झंडा लगाकर युवक चोरी करता नजर आ रहा है।
बुर्का पहने महिला की स्कूटी से आती है। जल्दी-जल्दी 2-3 गमले उठाती है और चली जाती है।
बुर्का पहने महिला की स्कूटी से आती है। जल्दी-जल्दी 2-3 गमले उठाती है और चली जाती है।
एक युवक ने लोगों को रोका, लेकिन लोग नहीं माने। मुस्कुराते हुए गमले उठाते रहे।
एक युवक ने लोगों को रोका, लेकिन लोग नहीं माने। मुस्कुराते हुए गमले उठाते रहे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने प्रेरणा स्थल से गमले हटवा लिए हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने प्रेरणा स्थल से गमले हटवा लिए हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सड़कों के किनारे हैंगिंग गमले लगाए थे। लोग उन्हें चुरा ले गए। सिर्फ स्टैंड बचा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सड़कों के किनारे हैंगिंग गमले लगाए थे। लोग उन्हें चुरा ले गए। सिर्फ स्टैंड बचा है।

About NW-Editor

Check Also

अली खामेनेई की शहादत के बाद भारत की सड़कों पर उबाल, गम में डूबे शिया समुदाय ने निकाली रैलियां

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *