“गोरखपुर कॉलेज में 11वीं के छात्र की हत्या, कैंपस में मची भगदड़; तमंचा लहराते फरार हुए बदमाश”

गोरखपुर में पिपराइच थानाक्षेत्र में मनबढ़ों ने एक छात्र की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में हुई। मृतक इसी कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र था उसकी पहचान सुधीर भारती के रूप में हुई जो पिपराइच कस्बे का ही निवासी है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया।

छात्र सुधीर को कैंपस में सीधे गोली मारी गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या की वारदात के समय सुधीर कॉलेज के मैदान में मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवक पहुंचे। आरोप है कि पहले से चल रहे विवाद में असलहा निकालकर फायर कर दिया, गोली सीधे सुधीर को लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े एक बजे स्कूल के खेल मैदान में गोली चलने की सूचना मिलते ही छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।

असलहा लहराते आरोपी फरार, कॉलेज में दहशत

हत्या की वारदात के बाद कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। क्लास में छात्रों ने दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पिपराइच पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी मोहल्ले के ही बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ताबड़तोड़ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृत छात्र के परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन है। आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

गोरखपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सीख

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की असली पहचान राष्ट्रवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *