Breaking News

मां की गुहार, बेटे की जिंदगी दांव पर: सरकार से मिले 13.50 लाख; बाकी रकम के लिए कलेक्टर से फरियाद

 बंसोड़, बालोद। जिले के कचान्दुर में रहने वाली डामिन साहू ने अपने सात साल के बेटे के लिए इलाज के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. बेटे के बोन नैरो ट्रांसप्लांट में 35 लाख रुपए खर्च होंगे, इसमें से सरकार से 13 लाख 50 हजार रुपए की मदद मिल चुकी है, शेष रकम के लिए मां ने कलेक्टर से मुलाकात कर मदद मांगी है.  दरअसल, डामिन साहू के बेटे पंकज साहू को थैलीसीमिया नामक गंभीर बीमारी है, जिसके चलते उसे हर माह खून की आवश्यकता पड़ती है. अगर उसका बोन नैरो ट्रांसप्लांट हो जाता है, तो इस बीमारी से उन्हें निजात मिल जाएगा. इस इलाज के लिए उन्हें बैंगलोर के एक बड़े अस्पताल में जाना होगा. कुछ दिन पहले मां ने शासन से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद संबंधित अस्पताल के खाते में 13 लाख 50 हजार रुपए स्थानांतरित कर दिया गया है.

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से BSF कैंप डूबा, जवानों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *