Breaking News

एएसपी ने बिना हेलमेट लगाएं पुलिसकर्मियों का चालान कर दी गई सख्त हिदायत

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में यातायात जागरुकता हेतु चलाए जा रहे अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों पर कर्मियों पर कार्यवाही की गई । आज दिनांक 02.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजीव प्रताप के साथ पुलिस कार्यालय गेट पर ही कार्यालय आने वाले पुलिस कर्मियों को चेक किया जो भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दो पहिया वाहन से कार्यालय आये उन सभी के चालान हेतु यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी यातायात नियमों का पालन करें । उन्होने कहा कि बांदा पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने लिए जागरुक कर रही है ऐसे में सभी पुलिकर्मियों का यह नैतिक दायित्व भी है कि वे यातायात नियमों का पालन कर एक उदाहरण प्रस्तुत करें ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *