असम चुनाव: राहुल गांधी ने हिमंता को कहा सबसे भ्रष्ट CM

असम: Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचे. उन्होंने कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली में राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सीएम हिमंता को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया. सीएम सरमा के परिवार पर भी भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन होने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि सीएम हिमंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में लैंड एटीएम चला रहे हैं. आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है. राहुल गांधी ने दावा किया कि असम में तीन बड़े कॉरपोरेट घरानों को कुल 98,400 बीघा जमीन दी गई है. उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम हिमंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

हिमंता बिस्वा सरमा भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री...' राहुल गांधी का आरोप-  मोदी, शाह के साथ मिलकर असम में चला रहे 'लैंड एटीएम' | himanta-biswa-sarma-most  ...

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के हाथ खालीराहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत को नुकसान ज्यादा है, फायदा कम. उन्होंने यह भी आरोप लगाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं. पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ ऐसा समझौता किया है, जिससे भारत की कृषि, ऊर्जा सुरक्षा, डेटा और छोटे कारोबार खतरे में पड़ गए हैं.

हिमंत 'सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री'; मोदी, शाह के साथ मिलकर असम में 'लैंड  एटीएम' चला रहे :राहुल गांधी

समझौते से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं भारतीय किसानराहुल गांधी

राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने सोयाबीन, दाल, फल और कपास जैसे क्षेत्रों को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल दिया, जिससे भारतीय किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से अमेरिका को बड़ा फायदा मिला, जबकि भारत को कुछ नहीं मिला. राहुल गांधी ने दावा किया कि यह समझौता दबाव में हुआ है.

राहुल गांधी की भटकी हुई भारत जोड़ो यात्रा | The Caravan

100 दिन के भीतर गायक जुबिन गर्ग मौत मामले की होगी जांच

असम में कांग्रेस बीजेपी ने एक दूसरे को बताया भ्रष्ट, सीएम हिमंता बोले 'ये  न्याय नहीं मियां यात्रा' - BBC News हिंदी

चुनावी सभा में राहुल गांधी ने गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि वह पूरे राज्य और उसके लोगों का प्रतिनिधित्व करते थे. असम और उसके लोगों के लिए खड़े थे. कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मौत के मामले में न्याय दिलाएगी. बता दें, गर्ग की पिछले साल सितंबर महीने में सिंगापुर में डूबने से मौत हो गई थी.

About Rizvi Rizvi

Check Also

दिल दहला देने वाली वारदात — 14 महीने की बच्ची का रेप कर, अपने घर में किया दफ़न, सुन लोगो के उड़े होश

  त्रिपुरा में एक जघन्य अपराध ने सभी को सदमे में डाल दिया है। पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *