बार चुनाव: जगनायक सचान व अनिल श्रीवास्तव ने मांगा समर्थन

– अधिवक्ताओं से संपर्क करते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगनायक सचान।
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचेहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सोमवार को सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जगनायक सचान व महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्याशियों ने सिविल कोर्ट कंपाउंड से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे पर जाकर साथी अधिवक्ताओं से भेंट की और संगठन के विजन को साझा करते हुए समर्थन व आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों के अनुभव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर श्विजयश्रीश् की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कचेहरी के वरिष्ठतम सदस्यों ने संगठन की कार्यशैली पर भरोसा जताया। भारी जनसमर्थन से अभिभूत होकर अध्यक्ष प्रत्याशी जगनायक सचान ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे उनके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। महामंत्री प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह से हर चौंबर और हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, उससे समस्त कार्यकारिणी में भारी उत्साह है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं के इस अपार समर्थन से संगठन की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मो0 इसरत खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छेदीलाल पाल उपाध्यक्ष, मंजुला राजपूत गिरीश सिंह, पुष्पा देवी मौर्य, राजेश कुमार गौतम, शिवनारायण निषाद सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बच्चों को शिक्षा देकर अब अपनी भूल सुधारेंगे

– एनसीईआरटी के जर्नल में प्रकाशित हुआ जिले के शिक्षक आनंद मिश्र का अनूठा शोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *