Breaking News

वार्षिक परीक्षाफल व उपहार पाकर खिल उठे बच्चे

– प्रबंधक ने लगन व मेहनत से सफलता प्राप्त करने की दी प्रेरणा
– बच्चों को परीक्षाफल व उपहार भेंट करते प्रबंधक।
फतेहपुर। सांई सिटी इंटर कॉलेज/मां सरस्वती ज्ञान मंदिर सांई विहार जयरामनगर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। परीक्षाफल देखकर बच्चे प्रफुल्लित हो गए। मेधावी बच्चों को विद्यालय प्रबंधक पवन सिंह गौर ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों में आर्विराज, प्रभात, दीपक, प्रिया यादव, प्रिंस यादव, अनाया, शगुन, लवी, वसु यादव, साक्षी, सीनू, कुमकुम, अराफात, एरम, राज मिश्रा, हर्ष, आदित्य, पीहू, सात्विक, अगम सिंह, अंश चंद्रपाल, रिफा, युवराज सिंह, सृष्टि आदि रहे। प्रबंधक श्री सिंह ने बच्चों को लगन व मेहनत से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार अभिभावकों का आभार प्रकट किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संजय सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, रावेंद्र सिंह, रवि सिंह, अतुल कुमार, रेखा श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, जयश्री, मनोरमा, पूजा त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *