Breaking News

स्कूल चलो अभियान से गूंजा वाहिदपुर

– भव्य प्रवेशोत्सव में मेधावियों का सम्मान
– मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। विकास खंड बहुआ के कम्पोजिट विद्यालय वाहिदपुर में शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद द्वारा माँ सरस्वती के पूजन व माल्यार्पण के साथ किया गया। इससे पूर्व ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे गांव में जोशपूर्ण रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता संदेश दिए। विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर नव नामांकित विद्यार्थियों का रोली-चंदन व पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को नवीन पाठ्य पुस्तकें एवं परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली। समारोह में उपस्थित अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने सरकार की जनकल्याणकारी शिक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री अखिलेश तिवारी, प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित अनुराग दत्त तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, रामरस, राहुल द्विवेदी, रश्मि सिंह, शिवानी देवी, नीलम यादव, प्रियंका, नेहा पटेल, अर्चना सिंह, सुरेंद्र कुमार, योगेश पांडे, अशोक कुमार साहू, सुशील कुमार, श्यामबाबू तिवारी, अनुराग तिवारी, सत्यप्रकाश समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *