Breaking News

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

– मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित करते प्रबंधक राकेश त्रिवेदी।
खागा, फतेहपुर। नगर के शहजादपुर स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वाेच्च अंक लाने वाले बच्चो को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ब्रजमोहन पांडेय विनीत विद्यालय के संरक्षक अजय त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, ऐरायां ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, आरएसएस के नगर प्रचारक पुष्पमित्र ने किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। अभिभावकों से विद्यालय के प्रति निरंतर सहयोग की अपेक्षा की। प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह ने छात्रों को निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 595 ऐसे अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया जिनके बच्चे शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखे। कार्यक्रम में लगभग 3500 छात्र एवं 2000 अभिभावकों की उपस्थिति रही। प्राथमिक, जूनियर एवं माध्यमिक स्तर के कई मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन उप प्रधानाचार्य शिव सागर सिंह ने किया। इस मौके पर जय नरेश, चंद्र प्रकाश, मोसीम, अनिल सरोज, भारती, अभिमन्यु, संदीप, कल्पना, योगेंद्र, महावीर, मनबोधन, विकास, प्रमित, राम, नीलम, दिनेश, आदर्श एवं सरोज आदि शिक्षक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

भाकियू की बैठक में पंचायतों की बनाई रणनीति

– किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, निस्तारण की मांग – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *