Breaking News

“जयपुर में बड़ा हादसा :मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन तार से टकराई, 2 की मौत, 10 गंभीर रूप से झुलसे”

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा सामने आया है. जहां मजदूरों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई. इसमें 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए और दो की मौत हो गई. जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर इलाके की यह घटना है, जहां मजदूरों से भरी बस में करंट दौड़ गया. हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में आग लग गई. हादसे में बस में सवार 10 मजदूर चपेट में आ गए. घायल श्रमिकों को गंभीर हालत में शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर हालत में 5 यात्रियों को जयपुर रेफर किया गया है. टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को  लेकर ये बस आ रही थी. सूचना के बाद मौके पर मनोहरपुर थाना पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया.

बस में आग लगते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी. रास्ते में बस ऊपरी इलाके से गुजर रही थी और तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई. इससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से झुलसे 5 मजदूरों को जयपुर में इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार प्रशासन को इन हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *