रियल एस्टेट में बड़ा खुलासा: 400 करोड़ दबाने वाले बिल्डर्स पर शिकंजा

 

प्रदेश में 400 करोड़ रूपए दवाने वाले बिल्डर्स पर योगी सरकार के बड़ा एक्शन सामने आया है। एलडीए ने 400 करोड़ रुपये दबाने वाले 47 बिल्डरों व प्रभावशाली लोगों को नोटिस जारी किया है। इन सभी ने एलडीए सेप्लॉट और दुकानें खरीदीं पर उनकी कीमत अब तक जमा नहीं की। अब 15 दिन में ब्याज सहित पूरा पैसा नहीं जमा किया तो आवंटन निरस्त होगा। पंजीकरण धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी। एलडीए के निर्देश पर कराई गई आंतरिक जांच में पाया गया कि ये 47 लोग शहर की प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक योजनाओं में आवंटी हैं। इन्होंने गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, शारदानगर, बसंतकुंज, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, जानकीपुरमव जानकीपुरमविस्तार में दुकानें, भूखंड और फ्लैट बुक कराए, लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया।

About NW-Editor

Check Also

“काली थार का जुनून: 4 बच्चों ने रील्स से सीखकर पड़ोसी के घर से उड़ाए 20 लाख”

ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया और रील्स आजकल के बच्चों के दिलोदिमाग को किस कदर जकड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *