Breaking News

रायबरेली में चार बच्चो की मां प्रेमी के साथ फरार

रायबरेली जिले में सरैया मजरे टेकारी दांदू गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चार बच्चों की मां सन्नो देवी अपने 20 वर्षीय प्रेमी से साथ फरार हो गई. दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच काफी लंबे समय से बातचीत चल रही थी. घटना जिले के डीह थाना क्षेत्र की है. पीड़ित पति राजेश के अनुसार, 16 दिसंबर को उसकी पत्नी डेढ़ साल की बेटी को साथ लेकर घर से चली गई और तब से लापता है. काफी तलाश के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई.

राजेश ने पत्नी के प्रेमी पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. पीड़ित ने बताया कि दोनों के बीच कई महीनों बातचीत चल रही थी. पत्नी की तलाश में परेशान राजेश अपने मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की मांग की. उसका कहना है कि बच्चों की देखभाल करना उसके लिए मुश्किल हो गया है और परिवार पूरी तरह टूट चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला व युवक की तलाश में जुटी हुई है. पुलिल- प्रशासन ने पीड़ित को जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

 

About NW-Editor

Check Also

यूपी मदरसों में बड़े बदलाव की तैयारी: BA-MA पाठ्यक्रम पर लगेगी रोक, पुरानी डिग्रियों पर भी हो सकता है फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *