बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 500 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और सिर्फ 2 में तेजी है। BEL, SBI और HCL टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 5% तक की गिरावट है।
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट है। मेटल और मीडिया सेक्टर भी 2% तक गिरे हैं। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट है। सिर्फ ऑटो और प्राइवेट बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था। वहीं 11 बजे सेंसेक्स में करीब 500 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी। निफ्टी भी 150 अंक रिकवर हुआ था।
News Wani
