Breaking News

छत्तीसगढ़ के Jashpur में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ियों में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, वीडियो आया सामने

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार 20 अप्रैल को एक विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आरा पहाड़ियों में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह एक चार्टर्ड प्लेन था जो रतनपहली के घने जंगलों में पेड़ों और पहाड़ियों से जा टकराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

फिलहाल हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सामनने आई तस्वीरों में ये साफ -साफ दिखाई दे रहा है कि, छत्तीसगढ़ के जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त जेट से घना धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस विमान में कितने लोग सवार थे। हांलाकि अभी इस विमान में कौन सवार था इसका पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के पार एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।  एयर एंबुलेंस 23 फरवरी की शाम को रांची से टेकऑफ के महज 17 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान, एक बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए, दिल्ली जा रहा था जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे। इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

खबर अपडेट हो रही है..

 

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *