Breaking News

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरुइहार गांव निवासी अमृत लाल का 40 वर्षीय पुत्र गोपाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकली स्कूल बस ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गोपाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *