Breaking News

संगठनात्मक अभियानों को लेकर भाजपा हुई सक्रिय

 

-जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक पहुंचने के निर्देश
-बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियानों को गति देने के लिए शनिवार को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। बैठकों में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) को बूथ स्तर तक सफल बनाने और वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। बिंदकी नगर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने जहानाबाद और बिंदकी विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता बूथों और शक्ति केंद्रों पर नियमित प्रवास करें तथा योजनाबद्ध तरीके से डीएलपी अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को भी जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप दिया जाए। वहीं खागा विधानसभा की बैठक खागा नगर तथा हुसेनगंज विधानसभा की बैठक हुसेनगंज में आयोजित हुई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने की। अयाहशाह विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी तथा सदर विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सुशीला मौर्य ने की। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा बैठकों में डीएलपी, वृक्षारोपण अभियान और अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रवास कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी अभियान पार्टी के निर्देशानुसार समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

विधायक विकास गुप्ता ने प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का किया उद्घाटन

  -फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक विकास गुप्ता फतेहपुर। शहरवासियों को आधुनिक कार केयर सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *