जन-जन तक पहुंचाई जा रही भाजपा की विचारधारा: अन्नू

– भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी में की चर्चा
– वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
– वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
फतेहपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर अटल पथ जेल रोड स्थित कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विचारों को वक्ताओं ने रखा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने वरिष्ठजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा के आधार पर हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में औपचारिक गठन के बाद पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को स्थापित किया। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा केवल दो सीटें जीत पाई थी। अटल जी की राष्ट्रवाद की जगाई अलख आज विश्व की विशालतम पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों से अभिंचित करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। संगोष्ठी में खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण सिंह, अमित शिवहरे, राजा सिंह कछवाह, शरद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ दीक्षित, जितेंद्र सिंह गौतम, मनोज निषाद, शिवपूजन तिवारी, महेश कुशवाहा, छोटू महराज, अक्षय लोधी, शानू सिंह, योगेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

इन वरिष्ठजनों को किया सम्मानित
स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। जिसमें राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेई, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला, माताबदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया, प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेई, गोविन्द तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी, रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ विजय सचान, देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी, रामप्रकाश गुप्ता शामिल रहे।

रोशनी से जगमगाया पार्टी कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने फूलों की लड़ियों से सजाया। जिला पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का शुभकामनाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया। कार्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पार्टी के महापुरुषों के विचारों के स्टीकर, बैनर लगाए गए।

About NW-Editor

Check Also

महर्षि कश्यप व राज निषाद की मनाई जयंती

– सांसद ने दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा – कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *