Breaking News
Chennai, Mar 30 (ANI): Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) President Vijay, contesting from the Perambur Assembly constituency, clicks a selfie with the crowd during a roadshow ahead of the Tamil Nadu legislative assembly elections, at Perambur, in Chennai on Monday. (@TVKPartyHQ X/ANI Photo)

केरल में BJP का घोषणापत्र जारी, AIIMS का वादा; 3000 पेंशन का ऐलान, असम में जमीन विवाद पर बड़ा बयान

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केरल में AIIMS बनाने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया है। घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं को ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ देने का वादा किया गया है, जिसके तहत हर महीने 2500 दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को 3000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है।

भाजपा ने इससे पहले असम के लिए भी मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।

चुनाव से जुड़े अपडेट्स

  • तमिलनाडु के तंजावुर में सीएम एम के स्टालिन के वाहन की जांच की। स्टालिन खुद वाहन में मौजूद थे।
  • TVK चीफ विजय और उनकी पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ।
  • असम के लिए कांग्रेस ने 5 गारंटियां जारी की हैं। इसमें महिलाओं को नकद सहायता, सीनियर सिटिजन को पेंशन, हर परिवार को 25 लाख तक का हेल्थ कवर, गायक जुबीन गर्ग को 100 दिन में न्याय और 10 लाख स्वदेशी लोगों को जमीन का अधिकार देने का वादा शामिल है।
  • केरलम में राहुल गांधी ने कहा, ‘हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब केरलम की सीएम महिला होगी। कांग्रेस चाहती है कि केरलम की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले।’

About NW-Editor

Check Also

बंगाल चुनाव में सियासी संग्राम तेज, BJP की TMC पर चार्जशीट, Mamata Banerjee पर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। टीएमसी और बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *