Breaking News

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किए बिना ही सभा में पहुंचे चन्द्रशेखर आजाद, जिले में छिड़ी सियासी चर्चा

मोहम्मद कमर, 
लखीमपुर खीरी में रविवार को आयोजित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जनसभा के दौरान एक छोटी सी घटना ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद बिलोबी हाल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम स्थल के गेट के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए बिना ही सीधे सभा स्थल की ओर चले गए। इस घटनाक्रम के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खासकर इसलिए क्योंकि चन्द्रशेखर आजाद और उनकी पार्टी हमेशा बाबा साहब और कांशीराम को अपना आदर्श मानते रहे हैं। घटना को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे कार्यक्रम की जल्दबाजी बता रहे हैं, तो वहीं अन्य इसे गंभीर राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह मामला जिले की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ

About NW-Editor

Check Also

मेरठ सड़क हादसे में निघासन के तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम; सपा नेताओं ने जताई संवेदना

संवाददाता: मोहम्मद कमर लखीमपुर खीरी। विधानसभा क्षेत्र निघासन के ग्राम बथुआ के तीन युवकों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *