Breaking News

भाकियू महात्मा टिकैत गुट ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

– नहर कालोनी परिसर में बैठक करते भाकियू महात्मा टिकैत गुट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी परिसर में मासिक बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज भी उठाई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने कहा कि धान खरीद में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राशन की दुकानों में घटतौली आम बात है। खाद किसानों को समय से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिजली का रोस्टर दिन मंे किया जाना चाहिए। नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा गांव में पुलिस द्वारा किसान, मजदूर के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिले में वाहन चेकिंग के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न कर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होने कहा कि किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारी सड़कों पर आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। उन्होने बैठक के जरिए मांग किया कि इन सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन गंभीरता से ध्यान देकर निराकरण कराने का काम करे। इस मौके पर कल्लू सिंह, राजू सिंह, प्रशांत सिंह, राम आसरे यादव, रमाशंकर शुक्ला, फौजिया खान, कमलेश, आराधना सिंह, विजय सिंह, गुड्डू सिंह, दुर्गा यादव, शिव बाबू शर्मा, मुशीर हुसैन नकवी, समर सिंह भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *