– जिला जज ने किया शुभारंभ, 18 लोगों ने किया रक्तदान
– रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन करते सचिव व रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के विटनेस शेड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार ने फीता काटकर किया। जनपद न्यायाधीश को रेडक्रास चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग द्वारा बैज अलंकृत, पुष्पगुच्छ, शाल, प्रतीक चिन्ह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शाल व पौध भेंटकर सम्मानित किया। रक्तदानियों में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार (पंचम), पलाश गांगुली पूर्णकालिक सचिव, अविनाश एसीजीएम, अनिल उमराव सिविल जज, शीलू शेखर, शिवसौरभ मिश्र डिप्टी चीफ, अशोक कुमार, अभय पांडेय, सिद्धार्थ पटेल, भृगु कुमार, अमित सिंह, विनायक रघुवंशी, शाश्वत तिवारी, विनय कुमार, अविनाश कुमार, सुशील, अरुण कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव कुल 18 ने रक्तदान किया व 35 लोगों ने रेडक्रास द्वारा आयोजित अगले शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ अनुराग ने सभी रक्तदानियों व उनके परिवारीजनों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन राकेश वर्मा, पूर्व महामंत्री आशीष गौड़, अधिवक्ता रमेश सिंह भदौरिया, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, रविप्रताप सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, प्रेमचंद्र मौर्य, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ अभिषेक सिंह, रक्त संचरण समिति संयोजक अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद कुमार, दीपाली, संतोष कुमार, दिव्या वर्मा, नरेंद्र कुमार, सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

News Wani