Breaking News

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

फतेहपुर। विश्व थैलीसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 9 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें अमित विष्वकर्मा, राज गुप्ता, अभिषेक तिवारी, दिगविजय सिंह, शैलेन्द्र, शाह आलम, आशीष शुक्ला, शुभम और हार्दिक द्विवेदी शामिल रहे। रक्तदाताओं ने मानस रक्तकेन्द्र और जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि थैलीसीमिया बीमारी से ग्रसित बच्चों को रक्तदान से मदद मिलेगी और उनकी जिंदगी बचाई जा सकेगी। संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी लगातार थैलीसीमिया बच्चों की मदद के लिए काम कर रही है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, अमन यादव, दीपाली वर्मा, अनुस पटेल, संतोष भैया, स्वाती सिंह, राजू कैथवास, सुभाष, सुलभ श्रीवास्तव और अजय उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *