Breaking News

महाराणा प्रताप जयंती के लिए राजा भैया को किया आमंत्रित

 

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल से उनके बेंती राजभवन में मुलाकात किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि राष्ट्र नायक सूरवीर, शौर्य एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया। राजा भैया ने आष्वस्त किया कि वह जरूर आयेंगे। राजा भैया से मिलकर पूरी टीम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के साथ नागेन्द्र सिंह चैहान मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, रवि सिंह जिला महामंत्री, संजय सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ अभिषेक सिंह, रंजना सिंह, कल्पना सिंह, तरुण सिंह चैहान, विपिन सिंह भदौरिया, राज सिंह भदौरिया, सज्जन सिंह, आदि भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पच्चीस हजार का इनामी हत्यारोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

– मलवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामी हत्यारोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *