Breaking News

सीपीएस में भातखण्डे संस्कृति विष्वविद्यालय ने शूरू की कार्यशाला

 

फतेहपुर। शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भातखण्डे संस्कृति विष्वविद्यालय संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं चिल्ड्रेन पब्लिक इण्टर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 06 मई से 21 मई तक 15 दिवसीय गायन/नृत्य की प्रस्तुति परक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भातखण्डे संस्कृति विष्वविद्यालय लखनऊ के समन्यवक एवम् आयोजक सुनील कुमार दीक्षित द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध तंत्र संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का दिशा निर्देश प्रदान किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मन की वीणा से गुंजित….स्वागत गीत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्हें भारतीय संस्कृति लोकगीत लोक नृत्य आदि में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने और इसमें निखारने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *