Breaking News

विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान व मरीजों को किया फल का वितरण

 

फतेहपुर। विष्व रेडक्रास दिवस और विष्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जिला अस्पताल में फल वितरण, प्राथमिक विद्यालय महाजरी में पठन-पाठन सामग्री वितरण और रक्तदान शिविर का आयोजन शामिल था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. पी. सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों में 20 लोग शामिल थे, जिनमें प्रदीप कुमार रमन, डॉ. निशात शहाबुद्दीन और अजीत सिंह प्रमुख थे। रक्तदाताओं को जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जिला अस्पताल महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को फल और बिस्कुट वितरित किए गए। प्राथमिक विद्यालय महाजरी में अध्ययनरत बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वाइस चेयरमैन डॉ. रजिया सुल्ताना, संरक्षक महेंद्र शुक्ल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *