फतेहपुर। शराब ठेके के सामने वर्चस्व की जंग में शुरू हुई कहासुनी ने देर रात एक परिवार की खुशियां छीन लीं। असोथर थाना क्षेत्र के असनी गांव में शराब ठेके के सामने पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
परिजन घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में देशी शराब के ठेके के सामने मनीष दुबे के बेटे वैभव और ठेके के सेल्समैन पक्ष के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया।
आरोप है कि इसी दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी गई। गोली मनीष दुबे को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल मनीष को तत्काल इलाज के लिए हाई सेंटर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने फरार मुख्य आरोपी अमन सिंह और इंद्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। साथ ही आरोपियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लखनऊ-फतेहपुर हाईवे जाम कर दिया। परिजन आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग पर अड़ गए।
हाईवे जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास करती रहीं।
News Wani
