लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में पैथोलॉजी और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस ने मृतक मानवेंद्र के 21 वर्षीय बेटे अक्षत प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल राईफल और शव को काटने में इस्तेमाल आरी, शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल कार और शव का धड़ जिसमें छिपाया गया वो नीला ड्रम बरामद कर लिया है. अभी तक कि पूछताछ में अक्षत ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान हैं. अक्षत ने बताया कि 20 फ़रवरी की रात पिता और बेटे के बीच नीट की तैयारी को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पिता मानवेंद्र ने बेटे पर राइफल तान दी थी. हालांकि बाद में वे शांत हो गए और सो गए. सुबह करीब साढ़े 4 बजे अक्षत ने उसी राइफल से पिता के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.
इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने शव को टुकड़ों में कर हाथ और पैर पारा इलाके में फेंक आया. धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया. मृतक मानवेंद्र के 21 वर्षीय पुत्र अक्षत सिंह ने 21 फरवरी को दर्ज कराई थी पिता की गुमशुदगी. पूछताछ के दौरान मानवेंद्र के पुत्र अक्षत ने पिता की हत्या की बात कबूली. 20 फरवरी की रात करीब 2 बजे नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था. इ
पिता बेटे को बनाना चाहते थे डॉक्टर
पिता मानवेंद्र की इच्छा थी कि बेटा डॉक्टर बने. वे हमेशा अक्षत को नीट की तैयारी करने के लिए कहते थे. नामी इंस्टीट्यूट से अक्षत ने नीट की तैयारी भी की. दो बार परीक्षा भी दी लेकिन पास नहीं हो पाया. पिता चाहते थे कि बेटा नीट के जरिए डॉक्टर बने और पैथोलॉजी का कारोबार संभाले. लेकिन अक्षत बीबीए कर रहा था और बिजनेस करना चाहता था. वारदात की रात 2 बजे पिता-पुत्र के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. पहले गुस्से में पिता ने पुत्र पर लाइसेंसी राईफल तान दी. इसके बाद सुबह करीब 4:30 बजे अक्षत ने लाइसेंसी राईफल से पिता के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. सबूत छिपाने के लिए पिता के शव को तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में लाया. शव के टुकड़े करने के लिए अक्षत आरी खरीद कर लाया. आरोपी पुत्र ने पिता के शव के हाथ पैर आरी से काटे और उन्हें पिता की ब्रेजा कार में रखकर सदरौना इलाके में फेंक दिया. धड़ को पॉलीथीन में लपेटकर घर में नीले ड्रम में छिपाया था.
केमिकल से शव नष्ट करने की थी प्लानिंग
पुलिस ने मौके से करीब 20 लीटर केमिकल भी बरामद किया है. माना जा रहा है कि केमिकल से शव नष्ट करने की तैयारी थी. कार धोने और घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ था. पुलिस ने गुमशुदगी को लेकर अक्षत से पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली. अक्षत की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद किए हैं. पुलिस ने नीले ड्रम को भी जांच के लिए भेज दिया है.
News Wani
